Firozabad News: दोस्त से मिलने गए युवक को पीटा
फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: थाना दक्षिण के लालऊ निवासी मोनू का कहना है कि वह अपने दोस्त सनी से मिलने के लिए गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे लालऊ में गया था। यहां पर उज्जैन, राज कुमार एवं सागर निवासी लालऊ ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर मोनू के साथ मारपीट की। इस दौरान गांव के लोग बचाव के लिए एकत्रित हुए तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.