फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- Firozabad News: टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक की आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने घटना के सात दिन बाद थाने में रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ज्ञात रहे गांव कोटकी निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलेश उम्र करीब 35 वर्ष 12 सितंबर की शाम टूंडला जा रहे थे। एटा रोड स्थित शिव मंदिर के पास एटा की ओर से आ रही रोडवेज बस संख्या ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया 19 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी भुवनेश देवी की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है。 यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शनकांग्रेसियों...