फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- Firozabad News: थाना मटसैना के नगला मुल्ला में हुए एक विवाद में पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की सुनवाई करने के बजाए पीड़ितों को ही जेल भिजवा दिया नगला मुल्ला निवासी तौसीफ हुसैन चूड़ी मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता है। पांच अप्रैल को उसका भाई आकिब हुसैन अपनी परचूनी की दुकान पर बैठा था। इस दौरान मोहल्ले का जाकिर हुसैन दुकान पर आया तथा उधारी के रूपये मांगने पर गाली-गलौज करने लगा। इस पर भाई ने इसे दुकान से भगा दिया तो वह अपने परिवार के मुबारिक हुसैन, तारिक हुसैन, वारिस हुसैन, मोहम्मद, साबिर, मुसैब, राहिल, जावेद एवं तीन-चार अन्य लोगों के साथ आया तथा मारपीट शुरू कर दी। मौके पर खड़ी तौसीफ की बाइक एवं चूड़ी के तोड़े तोड़ दिए तथा घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट एवं ...