Firozabad News: दीपावली पर साड़ी की दुकान सहित 10 स्थानों पर लगी आग
फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: रविवार रात दीपावली के अवसर पर दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित एक साड़ी की दुकान सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 स्थानों पर आग लग गई। फायर स्टेशन की दमकलें रात भर आग बुझाने के लिए दौड़ती रहीं। गनीमत रही कि आग लगने से कहीं पर भी जनहानि नहीं हुई। सुहागनगर निवासी हरिओम राठौर की हिमायूंपुर मार्ग पर बहू साड़ी सेंटर के नाम से दुकान है। रविवार शाम को दीपावली का पूजन करने के बाद वे अपने घर चले गए। रात 10.15 बजे उनकी दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो दुकान स्वामी को सूचना दी। उन्होंने आसपास के दुकानदारों की मदद से दमकल पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि पूजा की अलमारी के नीचे लगे बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। आग लगने से तीन लाख रुपये का नुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.