फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: एका थाना क्षेत्र में दीपावली पर अपने घर आए हलवाई ने सोमवार को गांव के बाहर आंवला के पेड़ से फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। गांव दत्तगढ़ निवासी 18 वर्षीय प्रशांत गिरि पुत्र शंभू गिरी दिल्ली में हलवाई का काम करता था। वह दीपावली पर एक सप्ताह पूर्व घर पर आया था। शनिवार को परिजनों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने में जुट गए लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- Bagpat News: घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान सोमवार सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में आंवला के पेड़ पर उसका शव लटका देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।...