फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: लोकतंत्र बचाओ के संदेश के साथ दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी में कांग्रेसी जुटे हैं। दिल्ली रैली के लिए युवा कांग्रेस नेता घर-घर एवं दुकानों पर संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान लोगों को वर्तमान सरकार की नीतियों को समझाते हुए लोगों से रैली में जाने का आह्वान कर रहे हैं। यूपी कांग्रेस कमेटी सचिव डॉ.प्रकाशनिधि गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने तिलक नगर, सूर्य नगर, लोहिया नगर एवं जलेसर रोड पर संपर्क किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनसे रैली में शामिल होने का आह्वान किया। लोकतंत्र की रक्षा तथा मताधिकार की सुरक्षा सहित देश के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Balia News: कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग में जिला इंचार्ज बने अबुल फैज़ कांग्...