फिरोजाबाद, अक्टूबर 10 -- Firozabad News: दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन का असर फिरोजाबाद के रेल यात्रियों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को अलीगढ़ पैसेंजर और टूंडला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया। इन ट्रेनों के रद होने से रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों का ठहराव टूंडला, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद रेलवे स्टेशनों पर होता है। ऐसे में इन स्टेशनों से प्रतिदिन दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। अलीगढ़ पैसेंजर और टूंडला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेनों के रद होने से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और अन्य दैनिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। इससे उनके समय और खर्च में भी बढ़ोतरी होने क...