फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: शिकोहाबाद, नसीरपुर क्षेत्र का एक युवक पारिवारिक कलह में शुक्रवार को यमुना में कूद गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ के साथ पीएसी गोताखोर की टीम लगी है। उसकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण टीमों को संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे से अधिक वक्त बीतने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। बताते चलें कि बिजली विभाग में संविदा पर तैनात रामनरेश यादव पुत्र नाथूराम यादव निवासी नसीरपुर ने पारिवारिक कलह के चलते नौरंगी घाट के पास यमुना में कूद गया था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नदी में डूबे किसान का दूसरे दिन भी नहीं चला पता जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द युवक को खोजने क...