Firozabad News: दहेज हत्या में वांछित पति जेल भेजा
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने फतेहपुर कर्खा अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम सिंगराज उर्फ अलवर सिंह पुत्र केशव दयाल निवासी गढी दान सहाय थाना नसीरपुर बताया। राखी 25 पत्नी सिंगराज निवासी गढ़ी दान सहाय थाना नसीरपुर ने 26 अगस्त को पारिवारिक कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में पति की सूचना पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पूर्व मृतका का पति वहां से भाग गया था। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.