फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- Firozabad News: शहर में एनकेप योजना के तहत स्वीकृत 62 निर्माण कार्यों में से फिलहाल 31 निर्माण कार्यों के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। महापौर कामिनी राठौर की स्वीकृति के पश्चात इसकी घोषणा कर दी गई। यह कार्य विभिन्न वार्डों में कराए जाएंगे। स्वीकृत 31 निर्माण कार्यों पर लगभग 10 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इसके तहत आरसीसी नाली, सीसी सड़क निर्माण के अलावा प्लांटेशन का कार्य चलाया जाएगा। कई क्षेत्रों में लोगों के समक्ष आ रहीं गंभीर समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पिछले काफी समय से निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम में हंगामा एवं नारेबाजी का माहौल बना रहा था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: वार्ड संख्या 39 को मिली 31.28 लाख की विकास योजनाओं की सौगात महापौर का कहना था कि निर्माण कार्यों से लोगों को काफी राहत मिलन...