फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: शिकोहाबाद से दवा लेकर लौट रहे एक वृद्ध पर पिता पुत्र बेटी ने हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जंग बहादुर सिंह पुत्र बालादीन निवासी बाकलपुर थाना नसीरपुर 16 अगस्त की दोपहर में शिकोहाबाद से दवा लेकर आ रहा था। छटनपुरा स्थित अपने गांव के रास्ते पर उतरा। रास्ते में पहले से ही घात लगाये बैठे रामभरोसे पुत्र विक्रम सिंह निवासी छटनपुर, उसकी लड़की, बेटा ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों मौके पर आ गए। वृद्ध ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...