फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: दलाल द्वारा छात्रों की कॉलेज में फीस जमा न करने के कारण छात्र परीक्षा से वंचित हो गए। बच्चों ने थाने पहुंचकर मामले में दलाल की शिकायत की। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से बातचीत की है। मामला नगर क्षेत्र के एक आईटीआई कॉलेज से जुड़ा है। जहां एक दर्जन से अधिक छात्रों ने फिरोजाबाद के एक शिक्षा दलाल से आईटीआई करने के लिए बातचीत की थी। छात्रों ने अभिलेख दलाल को दे दिए। साथ ही फीस को भी दलाल को जमा कर दिया, लेकिन दलाल ने कॉलेज प्रशासन को फीस का भुगतान नहीं किया। कॉलेज प्रशासन ने अप्रैल में सभी छात्रों से विद्यालय आकर फीस के भुगतान के लिए ग्रुप के माध्यम से सूचना दी, लेकिन उस समय छात्रों ने कॉलेज से कोई संपर्क नहीं किया।सोमवार को आईटीआई का पेपर होने पर जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो छात्रों की फीस जमा नहीं थी, जिसके बाद छ...