फिरोजाबाद, सितम्बर 3 -- Firozabad News: टूंडला,गांव उसायनी में मंगलवार दिन दहाड़े घर में घुसकर दरोगा की बहन को गोली मारकर घायल करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस की टीमों ने उसकी रिश्तेदारियों और संभावित ठिकानों पर दबिशें दी लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सहित उसके दो भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी ग्राम प्रधान ताराचंद्र का पुत्र विपिन जाटव मंगलवार दोपहर गांव के ही गजेंद्र पाल सिंह यादव के घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया था। उस समय परिजन घर पर मौजूद थे और उनकी 24 वर्षीय बेटी अंजली पुत्री इंद्रपाल भी बैठी हुई थी। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी ने पिस्टल से अंजली के ऊपर तीन राउंड फायरिंग कर दी थी। कंधे में एक गोली लगने से वह घायल हो गई थी। घटना को अंजाम ...