फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में एक दबंग ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर एक कारोबारी के साथ लाठी डंडे, बेल्ट से मारपीट कर दी। कारोबारी के हजारों रुपए गायब हो गए। पुलिस ने कारोबारी की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूबी पत्नी विमलेश निवासी शम्भूनगर 29 जुलाई की रात 9 बजे अपने पति की दुकान बंद कर संपति घर लौट रहे थे। इसी दौरान नीलेश पुत्र जयप्रकाश निवासी लेवर कालोनी ने दंपति को रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट करने लगा। उनके पास मौजूद दुकानदारी के हजारों रुपए भी गायब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया। 30 जुलाई की शाम जब महिला का पति बाइक से लौटकर घर आ रहा था तो सुभाष पार्क के पास दुबारा से आरोपी, उसका साथी सोनू निवासी माधौगंज, चार लोगों ने कारोबारी को रोककर...