फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: थाना खैरगढ़ क्षेत्र के बबाइन में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में हुई लड़ाई की शिकायत पर इलाका पुलिस ने पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। बबाइन निवासी मुन्नेश कुमार पुत्र रामचरन ने पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। इसी बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया थाना पुलिस ने पति के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...