फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, । नारखी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार से दौड़ रहा टैंकर बाइक सवार किसान और दो मजदूरों को रौंदते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गांव राजारामपुर निवासी 25 वर्षीय प्रशांत पुत्र भूरी सिंह गुरुवार सुबह आठ बजे बाइक द्वारा गांव के ही मजदूर 35 वर्षीय टीटू पुत्र रामखिलाड़ी और 20 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रामगोपाल के साथ खेत में मिर्च की पौध लगाने के लिए जा रहा था। राजा रामपुर नदिया की पुलिया के निकट नारखी की तरफ से तेज रफ्तार से दौड़ते आ र...