फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: थाना दक्षिण में लव पुत्र भगवान दास निवासी फुलबाड़ी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके घर के सामने आशीष पुत्र चंद्रशेखर अपने साथियों के साथ मिलकर हुड़दंग कर रहा था। तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। मना करने पर आरोपी आशीष, प्रवीन, ललितेश और उसके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट की। गाली गलौज की। परिवार के सदस्यों को मारपीट कर धमकी देकर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...