फिरोजाबाद, जुलाई 9 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने विद्युत बिल जमा करने जा रहे छात्र को जमकर पीटा। विरोध करने पर युवकों ने तमंचा से फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक वहां से भाग गए। छात्र ने थाने में तहरीर दी है। रामनगर निवासी छात्र अभिषेक ओमप्रकाश मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के निकट विद्युत बिल जमा करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह आर्य नगर में पहुंचा वैसे ही पीछे से बाइक पर आ रहे प्रिंस पुत्र विजेंद्र निवासी मुरारी की टाल के निकट रामनगर, सुमित उर्फ शिवम पुत्र प्रमोद निवासी कुम्हार वाली गली और अंकुश वर्मा पुत्र शंकरलाल निवासी श्याम नगर ने उसे रोक लिया। तीनों युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और मारपीट शुरू कर दी। छात्र ने बताया कि प्रिंस का दूसरे किसी युवक से झगड...