फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: खाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद की दुकानों पर गुरुवार को टीमों ने छापा मारा। जिले के फिरोजाबाद एवं टूंडला ब्लॉक में हुई छापामार कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में अफरा-तफरी मची रही। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने खाद दुकानों पर छापा मारकर छह उर्वरक के नमूने भरे। दुकानों पर रेट स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित न करने, स्टॉक एवं विक्रय पंजिका पूर्ण न रखने, खतौनी प्राप्त कर उसका अंकन बिक्री पंजिका में सही प्रकार से न करने तथा उचित रख-रखाव न होने पर उन्होंने श्रीकृष्णा खाद एवं बीज भंडार साती फिरोजाबाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: 28 उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी, 13 नमूने लिए उप कृषि निदेशक एसपी सिंह ने शिकोहाबाद एवं जसर...