फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: हर घर तिरंगा अभियान... में डूडा विभाग द्वारा वितरण के लिए भेजे गए पुराने एवं फटे हुए तिरंगों को लेकर सपा मुखर हो गई है। देश की संप्रभुता, अखंडता एवं सम्मान के प्रतीक तिरंगा वितरण में भी खेल का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में तिरंगे की भी चोरी हो रही है। बुधवार को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए सपा नेताओं ने सरकार एवं डूडा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सपा ने कार्रवाई की मांग की।बीते दिनों नगर निगम में वितरण के लिए आए झंडे खराब गुणवत्ता के मिले थे। इस पर पार्षदों के हंगामे के बाद इन्हें वापस किया। इसको लेकर सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर हुंकार भरी। चंदा चोर...., झंडा चोर... की तख्तियां हाथ मे...