Firozabad News: ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, 1.86 लाख बरामद
फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: सलेमपुर खुटियाना गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का थाना जसराना पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद किया है। बरामद सामान में तीन पीली धातु की अंगूठी, एक लॉकेट, सफेद धातु का कमरबंद और 1.86 लाख रुपये नकद शामिल हैं। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने पुलिस टीम के साथ घटना का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार सलेमपुर खुटियाना निवासी परिवार आगरा में रहता है। गांव स्थित मकान में परिवार के बुजुर्ग प्रभाषचंद्र उपाध्याय पत्नी के साथ रहते थे। तीन सितंबर को तबीयत खराब होने पर उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी पत्नी भी उनके साथ चली गई थीं। सात सितंबर की रात मकान का ताला टूटा मिला। घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.