फिरोजाबाद, सितम्बर 5 -- Firozabad News: जसराना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिसिंह में शुक्रवार सुबह तालाब किनारे खेलते समय अचानक पांच वर्षीय मासूम गहरे पानी में डूब गया। पुलिस, परिजन और ग्रामीण रात भर उसकी खोजबीन करने में जुटे रहे, लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। गांव निवासी नंदकिशोर का पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से खेलने के लिए निकल गया। वह गांव के बाहर अन्य बच्चों के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था। कुछ देर बाद ऋषभ दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के घरों के अलावा तालाब किनारे भी उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। शाम पांच बजे नंदकिशोर ने इलाका पुलिस को सूचना दी। सीओ ...