फिरोजाबाद, सितम्बर 25 -- Firozabad News: पिछले दो दिन से घर से गायब एक किशोर का शव शुक्रवार को तालाब में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला थाना दक्षिण के तहत गांव लालऊ का है। थाना दक्षिण के अंतर्गत गांव लालऊ निवासी 15 वर्षीय करन पुत्र संजू 20 सितंबर को सुबह अचानक बिना बताए घर से चला गया। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सुबह जब गांव के कुछ लोगों ने तालाब में किसी युवक का शव पानी में तैरता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक को दे दी। थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से किशोर के शव को बाहर निकाल लिया। घटना को लेकर मां गीता का कहना था कि उनका पुत्र अक्सर घर से गायब हो ...