फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- Firozabad News: थाना मटसैना क्षेत्र में दबंगों ने पहले ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद जब ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों ने रुपये मांगे तो रुपये ज्याा होने की बात करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। लाठी-डंडों से मारपीट एवं तोड़फोड़ की। ढाबा स्वामी ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। विजयपुर भीकनपुर निवासी विमल कुमार हरदासपुर चौराह से कुछआगे ढाबा चलाता है। बीते दिनों शाम सात बजे सफेद स्कार्पियो से ढाबे पर रामविलास, गुलशन एवं तीन अन्य लोग निवासी अलहदादपुर एवं हाल निवासी खेड़ा मोहल्ला शिकोहाबाद ढाबे पर खाना खाने आए। उन्होंने ढाबे पर खाने का ऑर्डर किया। जब खाना खाने के बाद ढाबे पर कर्मचारी ने रुपये मांगे तो आरोपी ज्यादा रुपये बताकर गाली देने लगे। कर्मचारियों द्वारा रुपये फिक्स होने की जानकारी देने पर आरोपी स्कार्पियो से लाठी-डं...