फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: डीएम ने मंगलवार को सीडीओ के साथ कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने एवं स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से सिरसागंज तहसील के राम कबीरपुर स्थित मैसर्स बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड प्लांट एवं बीआरएस बायो प्राइवेट लिमिटेड प्लांट का निरीक्षण किया। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मैसर्स बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड प्लांट की विभिन्न इकाइयों, उत्पाद श्रृंखला एवं प्रोसेसिंग गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संस्थान के प्रबंध तंत्र को स्पष्ट निर्देश दिए की ऐसे प्रभावी उपाय और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, जिससे जिले के स्थानीय किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से स्थानीय किसानों को उनकी उपज का बेहतर और लाभकारी मूल्य हर हाल में मि...