Firozabad News: डीएम ने किया मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- Firozabad News: टूंडला। शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तहसील टूंडला के तहत मदावली स्थित मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय में चल रहे जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। परिसर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विद्यालय परिसर स्थित तालाब को गहरा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे आसपास का जमा पानी तालाब में सुगमता से पहुंचेगा एवं भूजल स्तर में सुधार होगा। परिसर में चल रहे मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। भवन के आसपास उगी अनावश्यक घास एवं झाड़ियों को तत्काल साफ कराने तथा परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: पीएमकेएसवाई: भूमि संरक्षण कार्यों की डीएम ने परख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.