Firozabad News: डीएम और सीडीओ ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- Firozabad News: डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्रशासन जनता के द्वार पहल के तहत बिदरखा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने डीएम से अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, जल जीवन मिशन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने के लिए स्टॉल लगाए। जन चौपाल के दौरान डीएम ने शिशुओं का अन्नप्रासन व गोद भराई भी कराई। 15 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 15 वर्ष की बालिकाओं को कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका, वैक्सीन लगाने की सलाह दी। बिना राशन कार्ड वाले परिवारों को फैमिली आईडी बनवाने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य अधिकारी आपके बीच उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने प्राप्त 10 आवेदनों को सम्बन्धित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.