फिरोजाबाद, अक्टूबर 21 -- Firozabad News: पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा रेंज द्वारा मंगलवार को मक्खनपुर थाने का निरीक्षण करने के बाद आदर्श मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही मिशन शक्ति फेज-6 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय मंगलवार दोपहर मक्खनपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद उन्होंने आदर्श मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं क्रेच का उद्घाटन किया गया। मिशन शक्ति फेज-6 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उप निरीक्षक आरजू, योगित, काजल, महिला आरक्षी अनीता, कामना, चंचल, छवि राणा, गीता यादव, सोनम कुमारी, प्रीती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज की ...