फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: टूंडला जंक्शन से बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर सामाजिक संस्था आप और हम पदाधिकारियों ने बीएस बेदी के नेतृत्व में डिप्टी सीटीएम अमित आनंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि टूंडला क्षेत्र से हजारों यात्री बरेली मार्ग पर आवागमन करते हैं। इसके बावजूद टूंडला से बरेली पैसेंजर का संचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों से यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए टूंडला जंक्शन से बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष जसवीर यादव, गोपाल शर्मा, ठाकुर भजन, देवेंद्र पाल, गुरमुख दास, बहाद...