फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस यूनिट में मरीज के तीमारदार से रुपये मांगने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्राचार्य ने डायलिसिस यूनिट के सेवा प्रदाता डीसीडीसी किडनी केयर के मैनेजर को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। नारखी थाना क्षेत्र के गांव पचवान निवासी महिला रेनू देवी द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि उनके पति मनोज कुमार तीन साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें सप्ताह में दो बार डायलिसिस की आवश्यकता होती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह पति को डायलिसिस कराने मेडिकल कॉलेज के एसएन अस्पताल स्थित यूनिट में लेकर आती है। हर बार डायलिसिस कराने पर डायलिसिस यूनिट के सेवा प्रदाता डीसीडीसी किडनी केयर के मैनेजर प्रवेश तोमर द्वारा...