Firozabad News: डांडिया उत्सव में महिलाओं ने मचाया जमकर धमाल
फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: नगर में आयोजित डांडिया उत्सव में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने सामूहिक डांडिया नृत्य किया। महिलाओं की डांडिया प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। नगर में आशीर्वाद पैलेस पर महिला जैन मिलन संगठन द्वारा डांडिया उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न तरह की गई प्रतियोगिताए संपन्न हुई। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिला जैन मिलन संगठन की ओर से डांडिया एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया की धुन पर जमकर गरबा किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य कर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नवरात्र से पहले सजा डांडिया-गरबा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.