फिरोजाबाद, सितम्बर 20 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक्टिव एक अपराधी 315 बोर के तमंचा, कारतूस के साथ बहोरीडाडा से गढ़ी डूडपुर रोड़ से गिरफ्तार किया है। शातिर के खिलाफ डकैती, गैगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए अपराधी का नाम कूका उर्फ सर्वेश पुत्र महताब सिंह ग्राम हरिहा थाना नसीरपुर बताया। पुलिस ने आरोपी का आर्म एक्ट में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...