फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- Firozabad News: जनपद के थाना नारखी क्षेत्र में जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर मोमद्दीनपुर मोड़ के पास स्थित कंपोजिट शराब के ठेके को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ठेके के गल्ले में रखे करीब 65 हजार रुपये, बीयर की केन और अंग्रेजी शराब की बोतलें चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ठेका मालिक मंजू देवी पत्नी आकाशदीप निवासी शाहपुर ने घटना की जानकारी थाना नारखी पुलिस को देते हुए तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है। ठेका मालिक के अनुसार घटना के संबंध में अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...