फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: एका थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर परिचित के साथ गए युवक का शव शराब के ठेके के निकट नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। गांव नगला बावन निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ जुगेंद्र पुत्र जयश्रीराम रविवार दोपहर घर पर खाना खाने के बाद महाराजपुर गांव निवासी सत्यपाल के साथ निकला था। देर शाम महाराजपुर स्थित शराब के ठेका के निकट उसका शव पड़ा मिला। गांव के बच्चे प्रांशु ने नाले में उसका शव देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। कुछ समय बाद परिजन भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई और तीन बहन में पांचवें न...