फिरोजाबाद, जुलाई 28 -- Firozabad News: भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 600 पोर्टर पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने जा रहे दो युवकों ने ट्रॉमा सेंटर के स्टाफ पर मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर धनराशि वसूली करने के आरोप लगाए हैं। उनसे ईसीजी जांच के बाद अन्य जांचों के लिए प्रति जांच 100 रुपये की मांग की। थाना लाइनपार के रामनगर टावर वाली गली निवासी महेंद्र और कृष्णा ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित पोर्टल भर्ती के लिए आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मेडिकल जांच कराना अनिवार्य है। मंगलवार दोपहर उन्हें भर्ती में शामिल होने के लिए जाना था। महेंद्र का आरोप है कि वह अपने साथी कृष्णा के साथ मंगलवार सुबह आठ बजे मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने पर्चे पर कई जांचें लिख दीं। जिला अस्पताल में अ...