फिरोजाबाद, सितम्बर 30 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, दक्षिण थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात मां वैष्णो देवी ट्रैवल्स की ऑफिस में चालक ने गले में रस्सी का फंदाकर कसकर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर ट्रैवल्स मालिक मौके पर पहुंचा तो घटना के बारे में जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जहां जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। थाना सिरसागंज के अध्यापक नगर निवासी 40 वर्षीय सत्य प्रकाश उर्फ बबलू पुत्र सूरत राम पिछले 13 साल से कोटला रोड निवासी निमेष राजौरिया की रोडवेज बस के निकट मां वैष्णो देवी ट्रैवल्स पर स्कूली बस चलाता था। वह अपनी पत्नी लक्ष्मी और तीन पुत्रों के साथ नगला भाऊ में किराए पर रहता था। उसका आएदिन अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। मंगलवार सुब...