फिरोजाबाद, जुलाई 28 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मीर गढ़ी निवासी 27 वर्षीय गिरस्ता पत्नी निजाम मंगलवार सुबह अपनी तीन वर्षीय पुत्री सना के साथ मायके जा रही थी। वह ऑटो अड्डे के निकट पैदल जा रही थी, उसी दौरान पीछे तेज गति से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सना को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...