फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बच्चे को शिकोहाबाद दवा दिलाने के लिए आ रहे बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने देवर को मृत घोषित कर दिया। नगला खंगर निवासी 21 वर्षीय नैतिक चौहान पुत्र दिग्विजय सिंह चौहान गुरुवार दोपहर अपनी भाभी 23 वर्षीय प्रियंका पत्नी मंत्रोदय के साथ बाइक पर भतीजे को शिकोहाबाद से दवा दिलाने के लिए आ रहा था। हाईवे पर गांव अतापुर के निकट पीछे तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार तीनों लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। घायलों को सड़क पर पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित...