फिरोजाबाद, सितम्बर 10 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बाछेमई के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार रात ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ थाना शिकोहाबाद में तैनात इंद्रेश ने थाना सिरसागंज पुलिस को फोन पर सूचना दी कि बाछेमई गांव के पास रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1214 के निकट एक महिला ट्रेन से गिरकर घायल हो गई है। पुलिस घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य पर ले गई। यहां चिकित्सक ने प्रारंभिक परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...