फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में घर से खेलने के लिए गई बालिका ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने भर्ती करते हुए उपचार शुरू कर दिया। एक घंटे तक चले उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने घर वापस ले गए। सुहाग नगर सेक्टर चार निवासी 11 वर्षीय तान्या पुत्री भीकम सिंह रविवार दोपहर अपनी सहेली के साथ घर से खेलने के लिए निकली थी। वह पटरी किनारे जा रही थी, उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से तान्या गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...