Firozabad News: ट्रांसफारमर में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: शिकोहाबाद नगर के भगवान वाले वाग के पास रखे हुए एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही उससे आग की लपटें उठने लगी। अग्निकांड की सूचना पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भगवंतवाला बाग के पास मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर में अचानक से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोग भयभीत हो गए। लोगों को डर था कि कही ट्रांसफार्मर की आग उनके घर एवं दुकान तक न पहुंच जाए। आग को देखकर मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई नुकसान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.