फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: सुहागनगरी में ट्रांसपोर्ट नगर के विकास को जल्द रफ्तार मिलने लगेगी। जनपद में विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना में 34 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्यों को जमीन पर लाने के लिए प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बताते चले कि फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा राजा का ताल से आगे पुराने शेरशाह सूरी मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना विकसित की जा रही है। यह ट्रांसपोर्ट नगर टूंडला तहसील के अंतर्गत राजस्व ग्राम नागऊ की जमीन पर स्थापित किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना का कार्य वैसे तो पिछले कई साल से चल रहा है। लेकिन अब प्राधिकरण के अधिकारियों ने इसे गति देना शुरू कर दिया है.

विकास प्राधिकरण की तैयारियाँ विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट न...