फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र में सोमवार रात हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद कंटेनर में आग लग गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने कंटेनर की केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को बाहर निकाला। हादसे में कंटेनर चालक-परिचालक झुलस गए, जबकि ट्रक परिचालक घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्रतापगढ़ निवासी अजय कुमार पुत्र छोटेलाल मंगलवार रात कोलकाता से गुरुग्राम कंटेनर लेकर जा रहा था। देर रात कंटेनर टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर लगते ही कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर के इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने साहस दिखाते हुए केबिन में फंसे चालक अजय कुमार और परिचालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों झ...