फिरोजाबाद, अक्टूबर 16 -- Firozabad News: नेशनल हाईवे पर शिकोहाबाद आ रहे दो युवकों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। विकास उर्फ विक्की (18) पुत्र नेत्रपाल निवासी फुलरई थाना मक्खनपुर की दादी अंगूरी देवी की गुरुवार को मौत हो गई थी। वह अपने दोस्त सुमित (20) पुत्र दिनेश चंद्र के साथ बाइक से दादी की मौत के बाद बाल बनने से कैप लेने निकला था। वह शिकोहाबाद आ रहे थे। जब उनकी बाइक नेशनल हाईवे के गांव आरौंज बुढ़ा पुल के पास पहुंची ही थी कि तभी दोनों बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची ने घायलों को इलाज के लिए अस्...