फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित वाल्मीकि बस्ती के निकट बुधवार रात ट्रक की टक्कर से बहुजन चौक क्षतिग्रस्त हो गया। बहुजन महासेना भारत के अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। पुलिस चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक थाने ले गई। वाल्मीकि बस्ती के निकट बहुजन चौक है। बुधवार रात उधर से गुजर ने ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि पास में खड़े बहुजन महासेना के अध्यक्ष विवेक चौधरी एडवोकेट बाल-बाल बच गए। उन्होंने चालक को पकड़कर ट्रक साइड से लगवाया और 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बालू लदे ट्रक से ड्यूटी पर तैनात सिपाही को कुचलने का प्रयास उन्होंने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक थाने ले गए।था...