फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- Firozabad News: खैरगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ट्यूबवेलों की कोठरियों की कुंडियां काटकर बैटरी, केबल, झटका मशीन, चार्जर, स्टार्टर, स्प्रे मशीन सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। राजेश पुत्र सरनाम सिंह का ट्यूबवेल खैरगढ़-नगला भवानी मार्ग पर स्थित है। इसकी कुंडी तोड़ चोर बैटरी व अन्य कृषि उपकरण चोरी कर ले गए। वहीं मूलचंद्र पुत्र बैनीराम तथा मेघ सिंह पुत्र वीरी सिंह के ट्यूबवेल नगला नत्थे मार्ग पर स्थित हैं, उन्हें भी चोरों ने निशाना बनाया। वहां से भी चोरी बैटरी, केबल, झटका मशीन, चार्जर, स्टार्टर, स्प्रे मशीन सहित अन्य कृषि उपकरण चोरी कर लिए गए। इसके साथ ही चोरों ने भगवान सिंह पुत्र पातीराम की चारदीवारी के अंदर बने कमरे का भी ताला तोड़ा, हालांकि...