फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, एक तरफ शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के कार्यक्रम हो रहे थे तो दूसरी तरफ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांध कर अनिवार्य टीईटी का विरोध करते हुए शिक्षक दिवस मनाया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पहले ही काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस मनाने का ऐलान कर दिया था। जिले में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस मनाया। जिला महामंत्री आनंद श्रोत्रिय ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है। शिक्षकों के साथ हो रहे इस अन्याय को भी बदलना चाहिए। जब किसी भी कर्मचारी संवर्ग में वर्तमान में लागू अर्हताओं को पुराने कर्मचारियों पर लागू नहीं किया जाता है तो शिक्षकों पर जबरन टीईटी क्यों थोपा जा रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, आंदोल...