फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में मंगलवार की सुबह से तेज बरसात से नगर की सड़कें, गलिया ताल तलैया बन गए। जगह जगह बाजार के साथ ही गलियों में दो दो फीट पानी भर गया। सरकारी विभागों के साथ ही दुकानों, घरों में गलियों का पानी घुस गया। जिससे लोगों को घरों, दुकानों से पानी निकालने के लिए दिन भर जूझना पड़ा। मंगलवार की सुबह से ही नगर क्षेत्र में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। बरसात इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सड़कों, गलियों में जलभराव जैसी स्थिति हो गई। थाना परिसर, तहसील तिराहा से लेकर कटरा बाजार, नगर पालिका रोड पर भारी जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: बारिश से हाल बेहाल, कहीं सड़कें बनी दरिया, कहीं बाढ़ का सता रहा खतरा बाजार में दो फीट पानी जमा होने से दुपहिया वाहन, कारों के साइलेंसर में पानी जाने से वाहन जहां के तहां ब...