फिरोजाबाद, सितम्बर 8 -- Firozabad News: थाना टूण्डला पुलिस टीम ने नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसमें एक चोर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस अभिरक्षा में उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार किए चोरों से चोरी के सामान सहित असलाह बरामद किए हैं। ज्ञात रहे नगर के स्टेशन रोड पर स्थित श्रीजी ज्वैलर्स के यहां से कुछ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसका मुकदमा दुकान मालिक ने कराया था। इसके बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल फैला दिया। सूचना प्राप्त हुई कि श्रीजी ज्वैलर्स के यहां पर चोरी करने वाले तीन चोर पुराने बाईपास गेल गैस प्लांट से पहले खाली पडे प्लाट में खड़े हैं और चोरी के माल को बेचने व नयी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं ।सूचना पर...