Firozabad News: ज्वेलर्स से लूट में 50 हजार का इनामी बदमाश हरियाणा से दबोचा
फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में 12 जून को मोहल्ला खत्राना में ज्वेलर्स से 60 लाख से अधिक के आभूषण, नगदी की लूट में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस, एसओजी ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। एएसपी जयविंद गुप्ता ने बताया कि 12 जून की रात हरिओम वर्मा निवासी खत्राना से बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंककर लाखों के आभूषण, नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस ने पूर्व में ही 3 बदमाशों सुमित शर्मा उर्फ भोला, नीरज शर्मा, कोशलेन्द्र हरसाना को गिरफ्तार किया था जिनसे 19 लाख की नगदी बरामद हुई थी। उसके साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम ने 3 बदमाशों सुनील, मुकेश उर्फ जोगेन्द्र उर्फ लम्बू, गुलजार को पकड़ा था जिनसे 11 लाख की नगदी बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.